मशाल युवक मंडल चौहनी ने माशनू नाला में चलाया पौधारोपण अभियान, देवदार के रोपे करीब दो सौ पौधे

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

Ads

कुल्लू। युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू के सौजन्य से मशाल युवक मंडल चौहनी ने बुधवार को प्रधान  संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में खनाग के माशनू नाला में 200 देवदार के पौधे रोपे। बताते चलें कि मशाल युवक मंडल के सदस्यों ने वन विभाग नर्सरी से 200 देवदार के पौधे लिए और और उन्हें 20 बिस्वा के क्षेत्र में रोपा गया।

यह भी पढ़ेंः- देखिए पर्यटकों को अपनी ओर आर्कषित करने और जड़ी-बूटियों से भरपुर चांशल घाटी की सुदरंता

मशाल युवक मंडल चौहनी के सदस्यों ने माशनुनाला के स्लाइड पॉइंट्र में इन पौधों को रोपा तथा प्रधान संजीव ठाकुर ने सभी युवाओं को भविष्य में और पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया। खेल विभाग के सदस्य पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आनी खंड के जितने भी युवक मंडल हैं वे सभी पौधारोपण कार्यक्रम करते रहें ताकि पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें। इस कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा युवक मंडल के सदस्य संजीव ठाकुर, नवल किशोर,अजीत,प्रदीप दसमी, अनुज ठाकुर, पंकज इत्यादि मौजूद रहे।