कोरोना अपडेट: सोलन में एक साथ 10, शिमला में आईटीबीपी के 4 जवानों सहित प्रदेश में  31 नए मामले

अब तक ठीक हुए 916 लोग, एक्टिव मामले पहुंचे 273 पर

 
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमल/सोलन/बिलासपुर/सिरमौर/ऊना। प्रदेश में आज आठ जिलों से 31 नए मामले सामने आए हैं। इनमे सबसे ज्यादा सोलन जिला से दस मामले हैं। इसके साथ ही कांगड़ा में छह मरीज, रामपुर के सराहन में आईटीबीपी के चार जवान, सिरमौर में 4, ऊना में 3, चंबा में 2 और मंडी-बिलासपुर में 1-1 मरीज शामिल है। इसके अलावा आज पांच जिलों से 21 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमे सबसे ज्यादा 14 लोग कांगड़ा जिला से हैं जबकि सिरमौर से चार और सोलन, मंडी व चम्बा से एक-एक मरीज आज ठीक हुआ है।
ऊना में एक दिन पहले संक्रमित दो कामगारों के चलते ट्रिपल आईटी सलोह और अंब के भंजाल का उद्योग सील कर दिया गया है। प्रदेश में 15 मरीज ठीक हुए हैं। सोलन जिले के बीबीएन में बाहरी राज्यों से उद्योगों में काम करने पहुंचे 10 लोग संक्रमित मिले हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना काल मे डेंटिस्ट के पास जाने से डर रहे हैं मरीज, इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने जारी किए दिशा निर्देश
जिला शिमला में आज चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, चारों आईटीबीपी के जवान है और रामपुर के सराहन में संस्थागत क्वारंटीन में थे। ये सभी पॉजिटिव 26 जून को रामपुर आए थे, इनमें से 2 उत्तरप्रदेश, एक राजस्थान और एक केरल का है। सभी की उम्र 25 से 40 बीच की है। ये चारों जवान पहले पॉजिटिव आये जवानों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इन सभी जवानों को शिमला के मशोबरा स्थित कोविड केयर सेंटर में भेजा जा रहा है।
कांगड़ा जिले के छतड़ी में पिता-पुत्री, जवाली के धान में पहले से संक्रमित पिता के बाद उसकी 13 साल की बेटी, हरसर के घार में पहले से संक्रमित पिता के बाद उसका 6 साल का बेटा, दिल्ली से जयसिंहपुर लौटी महिला और उत्तर प्रदेश से लौटा बासा वजीरा का अधेड़ व्यक्ति संक्रमित निकला है।
कांगड़ा जिले में 12 मरीज ठीक भी हुए हैं। उधर चंबा जिले में दुबई से चुवाड़ी लौटा और केरल से तारागढ़ काकरिया लौटा युवक पॉजिटिव आया है। यहां तीन मरीज ठीक हुए हैं। उधर मंडी के बल्ह के कुम्मी गांव में गुरुग्राम से लौटी एक युवती पॉजिटिव पाई गई है। बिलासपुर में कुवैत से नयनादेवी पहुंचा युवक संक्रमित हुआ है।
आज आये 31 नए मामलों के बाद प्रदेश में 1213 कुल संक्रमण के मामले अब तक सामने आ चुके हैं। आज तक 916 लोग ठीक हो चुके हैं जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 273 पर पहुंच गई है।

Ads