संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू जरूरतमंद लोगों की कर रही हर संभव सहायता

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता कर रही है। इस बार समिति ने भलाड़ा पंचायत में एक जरूरतमंद महिला को आर्थिक मदद की। महिला के बेटा, बहु व पोती की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला के उपर अपने छोटे पोते की देखभाल की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: सात जवानों, डॉक्टर, तीन सेब व्यापारियों सहित आठ जिलों से आए 40 नए मामले, कुल आंकड़ा हुआ 1417
समिति ने पौते की देखभाल के लिए महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं जुब्बल तहसील की एक अन्य जरूरतमंद महिला को भी समिति की ओर से आर्थिक सहायता दी गई है। महिला अस्वस्थ है। ऑपरेशन के लिए महिला को आर्थिक सहायता दी गई है।
इस मौके पर संजीवनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान, प्रधान सुनील, महासचिव जितेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष देविंद्र सुमन, सहसचिव वीर सिंह ठाकुर, दिग्विजय रोनी, रामेश्वर कश्यप, ममता सूद, सुमन शर्मा, रोनी चौहान, आशा खाची, रीमा दुल्टा, रमा कांत सूद, प्रीतम ब्राक्टा, बलवंत, कुलदीप, रमन रेस्टा, सुनील नेक्टा, रविंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

Ads