अब हिमाचल में बसों में सफर हुआ मंहगा, तमाम विरोधों के बीच बढ़ें हुए किराए को लेकर जारी हुई अधिसूचना

जानिए क्या रहेगी अब प्रति किलोमीटर किराए की दर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल में आज से बस में सफर करना अब महंगा हो गया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ तमाम  विरोधों के बावजूद प्रदेश सरकार ने वीरवार को बढ़े हुए किराए को लेकर अधियूचना जारी कर दी है। बढ़ा हुआ किराया तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पहले से कोरोना का कारण आर्थिक तंगी की मार झेल रहे प्रदेश के लोगों के लिए यह एक बड़ा झटका है। आम जनता का कहना कि इस सरकार ने अपने कार्यकाल में पचास फीसदी तक किराए में बढ़ोतरी कर आम जनता पर बोझ डाला है। कोरोला काल में प्राइवेट बस आपरेटर्स को दर्द तो सरकार को दिखा लेकिन आम जनता का दर्द सरकार भूल गई।

अधिसूचना के बाद अब ययह रहेगी प्रदेश में बढ़े हुए किराए की दर

साधारण बसें

Ads

क्षेत्र           अब            पहले
पहाड़ी       2.18             1.75
मैदानी       1.40            1.12
 

डीलक्स बसें

क्षेत्र      अब      पहले
पहाड़ी   2.71     2.17
मैदानी    1.71    1.37
 

वोल्वो

क्षेत्र            अब       पहले
पहाड़ी       4.4       3.62
मैदानी       3.43      2.74
 

अब यह  होगा किराया

क्षेत्र         अब        पहले (रुपये में)
हमीरपुर    335      268
कांगड़ा     496       397
धर्मशाला   536      429
चंबा        796       636
मंडी       324       259
कुल्लू      478      382