नेहरू युवा मंडल चमारला ने निरमंड के अंतर्गत जुआगी बीट में चलाया पौधारोपण अभियान

अभियान में लिया युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग, देवदार और खनोर के लगाए गए चार हजार पौधे

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के दिशा निर्देश में नेहरू युवा मंडल चमारला द्वारा   वन परीक्षेत्र निरमंड  के अंतर्गत  जुआगी बीट में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में नेहरु युवा मंडल चमारला, युवा मंडल तिंदर, युवा मंडल बागीपुल, युवा मंडल दोहरानाला, नोडल युवा मंडल  टिकरू  के युवा सदस्यों ने  अपना योगदान दिया।  वनरक्षक ताराचंद ने कहा कि आज जुआगी बीट में पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है जो कि अगले  3 दिनों तक सुचारू रूप से चलेगा। जिसमें देवदार, और खनोर प्रजाति  के 4000 पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण स्थल को चारों ओर से  कंटीली तारों से बाढ़ बंधी की जा चुकी है।
यह भी पढ़ेंः- मॉन्डेलीज़ इंडिया ने लॉन्च की कैडबरी चॉकलेयर्स गोल्ड कॉफी
पौधारोपण का शुभारंभ सेना से सेवानिवृत्त और पूर्व में रहे ग्राम पंचायत डीम के प्रधान एल. आर. ठाकुर ने देवदार का पौधा रोपित करके किया और सभी लोगों से आह्वान भी किया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूर करें। आज पहले दिन देवदार के 820 और खनोर  के 560 पौधे रोपित किए गए ।
   नेहरू युवा मंडल  के प्रधान मुकेश मेहरा ने सभी समाज सेवियों  को पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेने के लिए  आभार व्यक्त किया और नेहरु युवा  केंद्र कुल्लू के माध्यम से युवा मंडलों के पदाधिकारियों को खेल सामग्री वितरित की ।  पौधारोपण  के दौरान सभी प्रतिभागियों ने मास्क और नेहरु युवा मंडल  चमारला द्वारा प्रतिभागियों के लिए हैंड सैनिटाइजर का प्रावधान किया गया ताकि सभी प्रकार के संक्रमण से बचा जा सके।

   इस मौके पर वनरक्षक ताराचंद , नेहरू युवा मंडल प्रधान मुकेश मेहरा , खेल युवा स्वयंसेवी कमलेश ठाकुर अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों में गंगा सिंह , संदीप , दलीप ठाकुर ,  नोरमा देवी ,  बबीता ठाकुर ,  सुंदर सिंह ,  तिलक राज , राजाराम , चंदन , राजेश , भेद राम ,  जगमोहन , नीटू ,  मनमोहन , दलीप समेत कई  समाजसेवियों ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Ads