आनी में धूमधाम से मनाया शहीदी दिवस, कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
आनी। कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ का समारोह आनी में भी शहीदी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।आनी के समिति सभागार में आयोजित इस समारोह में आनी के कई पूर्व सौनिकों सहित भाजपा मंडल आनी के विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं  ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अमर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सूबेदार ख्याला राम शर्मा ने की।इस मौके पर आनी उपमण्डल के अंतर्गत नित्थर क्षेत्र से सबन्ध रखने बाले कुल्लू जिला के एकमात्र कारगिल शहीद  डोला राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और कारगिल शहीदों की शहादत को याद किया।
कार्यक्रम में पूर्व  सूबेदार डोला  सिंह व सूबेदार  ख्याला राम शर्मा ने शहीदी दिवस पर अपना प्रकाश डाला।इस मौके पर देश की रक्षा के लिए अपनी कुर्वानी देने वाले  वीर सौनिकों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।और प्रतिज्ञा ली गयी कि”हम कारगिल युद्ध के उन वीर शहीदों ,जिन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए,अपने प्राण न्योछावर किये हैं,उनकी पुनीत स्मृति एवं शौर्य को नमन करते हुए, प्रतिज्ञा करते हैं कि देश के गौरवमयी इतिहास की रक्षा हेतु, हम सभी पुए रूप से समर्पित रहेंगे।इस मौके पर  पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव सांझा किए और देश की रक्षा में सौनिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
वहीं कार्यक्रम के मुख्यातिथि एपीएमसी चैयरमैन अमर ठाकुर ने अपने सम्बोधन में शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए, उन्हें श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि भारत व भारत के नागरिक तभी सुरक्षित हैं,जब हमारे वीर सैनिक देश की सीमा पर तैनात हैं।ऐसे में हमें हर वीर सैनिक व पूर्व सैनिक का सन्मान करना चाहिए।इस मौके पर एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति चैयरमैन अमर ठाकुर के साथबीडीओ जीसी पाठक, पूर्व सूबेदार  ख्याला राम शर्मा, डोला सिंह, भाजयुमो के प्रदेश सह प्रबक्ता वेद ठाकुर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा,महिला मोर्चा की पदाधिकारी शशि मल्होत्रा, व्यापार मंडल के प्रधान विनोद चंदेल, व्यापार प्रकोष्ठ के टीडी शाह, किसान मोर्चा के देवेंद्र ठाकुर, एससी मोर्चा के रतन भारती, बीडीसी सदस्य गोयला आजाद,सन्दीपना ठाकुर, तथा  सुभाष चौहान सहित अन्य कई पूर्व सैनिक तथा भाजपा मंडल आनी के विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Ads