आईटीबीपी जवान ने खुद को मारी गोली, आईजीएमसी किया गया रेफर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। ज्यूरी चौकी के अंतर्गत एक आईटीबीपी जवान ने खुद को ही गोली मार ली। इससे गंभीर अवस्था में पहले उसे महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर पहुंचाया गयाए जहां से उसे शिमला रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक ज्यूरी में 43वीं वाहिनी का कैंप है। रविवार को जवान सचिन जाधव की ड्यूटी सुबह चार से सात बजे तक मुख्य गेट पर लगी। इस बीच सचिन ने करीब पांच बजे अपनी ही बंदूक से दो राउंड फायर किए।

Ads

यह भी पढ़ेंः- कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को बच्चों के साथ शिमला आने की जिला प्रशासन ने दी मंजूरी

गोली की आवाज सुनते ही कैंप में अन्य जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने लहूलुहान पड़े सचिन को उठाया और उसे रामपुर अस्पताल लाया गयाए जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे शिमला रैफर कर दिया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने की।