कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को बच्चों के साथ शिमला आने की जिला प्रशासन ने दी मंजूरी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अपने बच्चों के साथ शिमला आने की जिला प्रशासन ने ई-पास की मंजूरी दे दी है। हालांकि, प्रियंका गांधीए उनके परिवार के सदस्यों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को 72 घंटे पहले की कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। उसी शर्त पर इन्हें शिमला में सोमवार को एंट्री मिलेगी।

Ads

यह भी पढ़ेंः- काॅलेजों में एडमिशन के लिए अब तक पचास हजार से ज्यादा छात्रों ने किए आवेदन, 20 अगस्त तक चलेगी एडमिशन

प्रियंका ने 10 अगस्त को शिमला आने की अनुमति मांगी है। उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि प्रियंका और उनके साथ आने वालों को सशर्त मंजूरी दी गई है। कुल 12 लोगों ने आवेदन किया है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव ने शिमला के छराबड़ा में अपना घर बनाया है। अपने घर आने के लिए ही प्रियंका ने अनुमति मांगी थी।