गायत्री मंत्र से गुंजा खेगसू…..कोरोना महामारी से बचाव को भाजपा महिला मोर्चा ने किया हवन पाठ

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी।  कोरोना जैसी भयंकर महामारी से लोगों की रक्षा के लिए भाजपा महिला मोर्चा मण्डल आनी ने पवित्र शक्ति स्थल माँ कुष्मांडा भवानी खेगसू मन्दिर में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा मण्डल आनी की अध्यक्षा बिन्दु बाला की अध्यक्षता मे आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्षा अंजना भारती व भाजपा मण्डल सचिव रीना भारद्वाज सहित महिला मोर्चा की विभिन्न पदाधिकारियों ने अपनी पारम्परिक बेशभूषा में भाग लिया। इस मौके पर कोविड 19 महामारी से लोगों की रक्षा करने के लिए माँ कुष्मांडा भवानी के सानिध्य में सभी देवी देवताओं का आहवान कर गायत्री मंत्र का जाप किया गया और मंत्रोचारण के साथ हवन पाठ भी किया गया।
इस कार्यक्रम का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस मौके पर विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि देवी देवताओं के आशीर्वाद से आनी विधानसभा क्षेत्र कोविड 19 जैसी महामारी से सुरक्षित है। इससे बचाव के लिए लोग स्वयं भी जागरूक हैं और वे लॉक डाउन में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मण्डल आनी की अध्यक्षा बिन्दु बाला ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है और कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉक डाउन में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने गांव गांव में मास्क वितरित कर लोगों में जागरूकता फैलाई। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन भारती भी मौजूद रहे।

Ads