24 से 31 जुलाई तक भाजयुमो चलाएगा पौधारोपण अभियान, रोपेगा एक लाख पौधे 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों की बैठक वेब कांफ्रेसिंग के जरिए मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि कोविड-19 महामारी के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान प्रदेश भर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों की सहायता के लिए लगे। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 1 करोड़ 30 लाख रुपए से अधिक की राशि PM-CARES और हिमाचल प्रदेश Covid-19 डिजास्टर रेस्पोंस फण्ड में जमा किए।
प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह यानि 24 से 31 जुलाई के बीच युवा मोर्चा पौधारोपण अभियान चलाने जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में युवा मोर्चा 1 लाख पौधे रोपेगा। उन्होंने सभी प्रदेश पधाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को इस अभियान के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: जुब्बल-कोटखाई भाजपा ने की आईटी विभाग की कार्यकारिणी की घोषणा, जानिए किन्हें मिली जगह 
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक भाजयुमो हिमाचल प्रदेश ग्राम केंद्र स्तर पर रक्तदाताओं की की एक डायरेक्ट्री भी बनाएगा, ताकि प्रदेश के किसी भी कोने में यदि किसी को भी आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़े तो युवा मोर्चा उनकी सहायता कर पाए। प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि इन दोनों अभियानों के लिए जिला प्रभारियों की तैनाती भी जल्द ही की जाएगी। इसके अलावा बैठक में सभी जिलाध्यक्षों ने कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन में युवा मोर्चा द्वारा हर जिले में किए गए जनसहयोग का ब्यौरा प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा।
 

Ads