कोरोना अपटेड: आईटीबीपी के 18, सेना के 9 जवानों सहित प्रदेश के सात जिलों से आए 46 नए मामले, संक्रमितों का कुल आंकड़ा पंहुचा 1567

 सक्रिय मामले पंहुचे 479, 1062 लोग हुए हैं ठीक भी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश में सोमवार को सात जिलों से 46 नए मामले समने आए हैं। इनमें आज शिमला से सर्वाधिक 22, कांगड़ा से दस, सिरमौर से छह, बिलासपुर से तीन, चंबा व मंडी से दो-दो और कुल्लू जिला से एक नया मामला सामने आया है।  इसके अलावा आज दो जिलों से तीन लोग अब तक ठीक हुए हैं। इनमें कांगड़ा दो और किन्नौर से एक मरीज ठीक हुआ है। जिला शिमला की ज्यूरी कॉलोनी में एसजेवीएनएल में संस्थागत क्वारंटीन आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के 18 जवान एक साथ संक्रमित पाया जाना प्रशासन के लिए चिंता का विषय है।
19 केस पहले आने के बाद एक साथ 18 नए केस आने से प्रशासन और आईटीबीपी मैनेजमेंट भी सकते में आ गया है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने पुष्टि करते हुए बताया कि 41 जवानों के सैंपल  कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रोहड़ू उपमंडल के तहत महेंदली में सोमवार को दो मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों एक बागवान के पास काम करने पहुंचे थे। इन दोनों मजदूरों को होम क्वांरटीन किया गया था। संक्रमित मजदूरों को प्रशासन ने निर्धारित प्रोटोकाल के तहत महेंदली से कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक महेंदली में कोरोना पॉजिटिव आए दोनों मजदूर नौ जुलाई को आजमगढ़ से एक बागवान के पास काम करने पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: सेब में स्कैब की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कारगर हैं यह स्प्रे, आप भी जानिए
 
नौ जुलाई से ही उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने सोमवार को महेंदली क्षेत्र को सील कर दिया है। दोनों संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर रोहड़ू लाया गया है। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। महेंदली क्षेत्र को एहतियातन के तौर पर सील कर दिया गया है। राजधानी शिमला में जतोग और भट्टाकुफर से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है।
कांगड़ा जिले में सेना के योल स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में आठ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सैन्य अस्पताल पालमपुर में एडमिट एक सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोलकाता से लौटा फतेहपुर का रहेन वाला 31 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।
बिलासपुर के मोरसिंघी में गर्भवती महिला, उसका पति और एक अन्य युवती कोरेाना पॉजिटिव पाए गए हैं। चंबा जिले में बिहार और आगरा से लौटे महिला, पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों होम क्वारंटीन थे। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि दोनों को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया जाएगा।
जिला सिरमौर में सोमवार को 6 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं जिनमें 5 गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन के और एक काला अंब का है। गोविंदगढ़ मोहल्ले से पॉजिटिव आए मामलों में एक 21 वर्षीय युवती, दो 35 वर्षीय पुरुष, 47 वर्षीय महिला और एक 48 वर्षीय महिला शामिल है जबकि काला अंब से एक 24 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जोकी डॉ वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रसवोत्तर वार्ड में एडमिट हैं।
यह भी पढ़ें: सेब के बागीचों में स्कैब के बढ़ने से बागवान चिंतित
मंडी जिले में दो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। चच्योट का 31 वर्षीय चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह ठेकेदार का चालक है। जिला मंडी और शिमला में अस्पताल की सफाई व मैस का ठेका ले रखा है, सैनिटाइजेशन भी करवाता है। ठेकेदार के मुताबिक वह 17 जुलाई को शिमला से मंडी आए थे। यह प्रतिदिन जोनल अस्पताल मंडी, मेडिकल कॉलेज नेरचौक, सिविल अस्पताल सुंदरनगर व शिमला आते-जाते रहते हैं। वहीं दूसरा सेना का जवान है जो कि होम क्वारंटीन था।
इसके अलावा कुल्लू में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। प्रदेश में आज अब तक आए 46 नए मामलों के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1567 हो गई है जबकि 1062 लोगों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में 473 मामले सक्रिय रह गए हैं।
प्रदेश की आठ कोविड-9 लैब्स में आज 1473 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। जिनमें से 11 मामले पाजिटिव और 467 मामले नेगेटिव निकले हैं। अभी भी 995 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि पिछले कल के सैंपलस में से अभी भी 104 रिपोर्ट्स आना शेष है। इसके अलावा आज आए बाकी के मामले कल की पेंडिंग रिपोट्र्स में से हैं। प्रदेश में अब तक 1,16,765 लोगों के कोरोना टेस्ट लिए गए हैं, जिनमें से 1,14,105 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।
 

Ads