कोरोना अपडेट: कांगड़ा में पिता-पुत्र सहित प्रदेश में चार नए मामले, कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पंहुचा 1217 पर

अब तक ठीक होने वालों की संख्या पंहुची 926, एक्टिव मामले हुए 267

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश में आज कांगड़ा व मंडी से चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें कंगड़ा से तीन और मंडी से एक व्यक्ति कोरोना की चपेट में पाए गए हैं। जबकि आज तीन जिलों से दसमरीज ठीक भी हुए हैं। इनमें हमीरपुर से सबसे ज्यादा सात, ऊना से दो और कांगड़ा से एक मरीज शामिल हैं। जिला कांगड़ा में बाप-बेटे समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। बाहरी राज्यों से कांगड़ा आने के बाद तीनों को आलमपुर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इसमें 53 वर्षीय पिता व उसका 21 वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया है।
यह भी पढ़ेंः- कोरोना अपडेट: कांगड़ा में पिता-पुत्र सहित प्रदेश में चार नए मामले, कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पंहुचा 1217 पर
ये दोनों नौ जुलाई को नोएडा से कांगड़ा आए थे। वहीं, एक 32 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह छह जुलाई को दिल्ली से लौटा था। सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ भर्ती किया गया है। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इन नए मामलों की पुष्टी की है। अब जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 312 मामले हो चुके हैं। इसमें से 261 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है और 48 सक्रिय केस हैं। वहीं, दो की मौत हो गई है और एक का जिला के बाहर उपचार चल रहा है। 
वहीं मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के चौतड़ा में भी एक पॉजिटिव केस आया है। तीन जुलाई को दिल्ली से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसे भाटा में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। संक्रमित दिल्ली में ड्राइवर है।  आज आए नए मामलों के बाद अब प्रदेश में भी अभी तक कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1217 पर पंहुच गई है। जबकि 926 लोगों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में 267 मामले सक्रिय रह गए हैं। आज 12 जिलों से कुल 887 सैंपल्स जांच के लिए लगाए हैं। जबकि आज अभी तक आए चारों मामले पिछले कल के पैंडिग सैंपल्स में से हैं। आज अभी तक 675 मामलों की रिपटोर् आना बाकी है जिनमें से 114 मामले सैंप्लस पिछले कल के हैं।  

Ads