कोरोना अपडेट: शिमला में कश्मीरी मजबूर व आईटीबीपी जवान, कुल्लू में सेब श्रमिकों व पुलिस वालों सहित छह जिलों से 25 नए मामले, कुल आंकड़ा पंहुचा 1402

शिमला के बालूगंज को बनाया जाएगा कंटेनमेंट जोन, 995 लोगों के ठीक होने के बाद एक्टिव मरीज रहे 383

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला/कांगड़ा/किन्नौर/कुल्लू/मंडी/चंबा। प्रदेश में आज छह जिलों से 25 नए मामले आए हैं। इनमें आज सबसे ज्यादा चंबा से, शिमला से छह, कुल्लू से पांच, कांगड़ा व किन्नौर से ती-तीन और मंडी से दो साल का बच्चा कोरोना संक्रमण का शिकार पाया गया है। इसी के साथ आज दो जिलों से 24 मरीज ठीक भी हुए हैं। नमें सबसे ज्यादा 14 मरीज किन्नौर जिले और 10 मरीज कांगड़ा से ठीक हुए हैं।
जिला शिमला में शुक्रवार को छह नए कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। आज आए छह मामलों में छह लोगों में से चार कश्मीरी मजदूर हैं। ये मजदूर होम क्वारंटिन में थे और बालूगंज में रह रहे थे।  दो दिन पहले कश्मीर से आया एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया था जबकि उसके साथ तीन लोग और आए थे जो अब पाजिटिव पाए गए हैं । साथ ही एक इसका सेकंडरी कांटेक्ट है।
जबकि पांचवा मामला दिल्ली से ट्रक ड्राइवर का है जो जरूरी सामान लेकर शिमला आया था। छठें मामले में आईटीबीपी का जवान संक्रमित पाया गया है। ये जवान रामपुर ज्यूरी में पोस्टेड है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बालूगंज में होम क्वारंटिन से मामले सामेन आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अब बालूगंज कन्टेनमेंट जॉन बनेगा।
यह भी पढ़ें: जिला शिमला कांग्रेस का हमला: हवन में मुख्यमंत्री ने सोशल डिस्टेसिंग की उडाई धज्जियां, पुलिस दर्ज करे एफआईआर
इसके अलावा चंबा में दिल्ली से लौटे चार पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चंबा जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है। संक्रमितों को कोविड  केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। कोविड केयर सेंटर डलहौजी में तैनात महिला हेल्थ केयर प्रोवाइडर भी संक्रमित पाई गई है। किर्गीस्तान से चंबा लौटे दो युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी में कोरोना के पांच नए मामले आए हैं। ये भी सेब सीजन को आए श्रमिक बताए जा रहे हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने पुष्टि की है। मंडी के करसोग में दो वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कांगड़ा में नौ कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
 

Ads