भाजयुमो अध्यक्ष हरीश शर्मा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

हरीश मेहता बने आनी भाजयुमो के उपाध्यक्ष

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आनी मंडल की एक विशेष बैठक रेस्ट हाऊस आनी में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा आनी मण्डल के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की । बैठक में युवा मोर्चा मण्डल कार्यकारिणी विस्तार व शहरी इकाई अध्यक्ष के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रवक्ता वेद  ठाकुर व भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भुपेंद्र ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Ads

यह भी पढ़ेः- बस किराए में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर भड़की कांग्रेस

युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से काफी लंबी चर्चा करने के बाद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  नवल नेगी, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव संजीव शर्मा, व प्रदेश प्रवक्ता वेद ठाकुर से विचार-विमर्श करने के उपरांत आज शहरी इकाई अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा की गई है।
जिसमें  हरीश मेहता को उपाध्यक्ष,अरविंद ठाकुर सचिव, अंकुर ठाकुर सह प्रवक्ता,संजीव सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया । जबकि 
कार्यकारिणी सदस्य में यशपाल सिंह, विक्रम राज, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, सुमन बिष्ट, विपिन कुमार, संजय कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, रितेश को युवा मोर्चा मण्डल कार्यकारिणी में लिया गया।
शहरी इकाई अध्यक्ष – विक्रम ठाकुर आनी, अंकित वर्मा निरमंड, धर्मेश शर्मा दलाश, सचिन गुप्ता लुहरी, राजेश ठाकुर निथर, आत्माराम जगाखाना, गौतम ठाकुर शवाड़, मोहन सिंह अरसू, किशन चंद चवाई, जितेंद्र सिंह बागीपुल को शहरी इकाई अध्यक्ष लिया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा आनी मंडल के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया की भारतीय जनता युवा मोर्चा आनी मंडल आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  किशोरी लाल सागर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व एपीएमसी कुल्लू एंव लाहौल-स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर  को पूरा विश्वास दिलाता है कि भाजयुमो आनी मंडल भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेहनत करेग और भाजपा मण्डल आनी के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चलेगा।
हरीश शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, सदस्यों व शहरी इकाई के अध्यक्षों को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में युवा मोर्चा आनी मण्डल के मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा  औऱ मुख्य सलाहकार परमार सिंह भी मौजूद रहे।