आनी: आशीष शर्मा को आई टी विभाग की कमान

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
आनी। उपमंडल आनी की पोखरी पंचायत के युवा आशीष शर्मा भाजपा आई टी विभाग आनी मंडल के संयोजक नियुक्त हुए! इस नियुक्ति पर आशीष शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
आशीष शर्मा ने भाजपा आई टी विभाग प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा, विधायक  किशोरी लाल सागर, प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री व एपीएमसी  कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चैयरमेन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति अमर ठाकुर, आनी मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, आई टी विभाग जिला संयोजक नरेन्द्र ठाकुर, भाजयुमो मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
आशीष ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जो जिम्मेदारी  उन्हें सौंपी गई है वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और भाजपा 2022 को रिपिट कराने के लिए पूरी जी तोड़ मेहनत करेगें तथा केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा आई टी विभाग के माध्यम से हर गांव व हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
Ads