जबरदस्त सख्ती: निगम निगम अब बिना किसी पूर्व नोटिस के तोड़ेगा अवैध निर्माण: अजीत भारद्वाज

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। दिनों दिन कंक्रीट का जंगल में तब्दील होती जा रही राजधानी को अवैध निर्माण के दलदल से दूर रखने के लिए अब नगर निगम शिमला जबरदस्त सख्ती करने के मूड में आ गया है। वैसे तो निगम अवैध निर्माण के खिलाफ पहले से ही अभियान जारी रखा हुआ है। लेकिन इस अभियान में अब निगम और सख्ती बरतने जा रहा है।

नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि अब नगर निगम शिमला बिना किसी नोटिस के अवैध निर्माण को गिराया करेगी ताकि इस तरह से भवन निर्माण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें:  कोरोना न्यूज़: गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

संजौली में भी रविवार को अवकाश होने का फायदा उठा कर अवैध निर्माण करने वाले का निर्माण नगर निगम की टीम ने गिरा दिया। यह निर्माण एक व्यक्ति ने धींगू मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के साथ शुरू किया था। एक सजग नागरिक से सूचना मिलने पर नगर निगम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ये अवैध निर्माण गिरा दिया।

नगर निगम इस अवैध निर्माण को गिराने का व्यय भी उक्त भवन मालिक से वसूल करने के लिए कार्यवाही करेगी। नगर निगम शिमला ने अवैध निर्माण को रोकने के लिए एक विशेष टीम बनाई हैं। यह टीम सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहती है।