जिला चंबा में एंबुलेंस में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर

कर्मचारियों को सताने लगी परिवार को पालन-पोषण की चिंता

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में 108 एंबुलेंस में काम करने वाले 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी ने टर्मिनेशन लेटर थमा दिए हैं। वर्षों से एंबुलेंस में सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों को परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। हालांकि, अभी तक किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं गया है, लेकिन कंपनी ने टर्मिनेशन लेटर जारी होने के संबंध में इन्हें बता दिया है। टर्मिनेशन लेटर जारी होने की सूचना मिलने के बाद पिछले सात से आठ सालों से सेवाएं दे रहे एंबुलेंस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ेंः- कोरोना अपटेड: शिमला व किन्नौर में एक साथ आईटीबीपी के 23 जवान संक्रमित, एक हजार पार हुआ कुल संक्रमितों का आंकड़ा
उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। जिले में 108 एंबुलेंस में करीब सौ कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी दिन.रात जिले की छह लाख आबादी को आपात काल में एंबुलेंस सेवा मुहैया करवा रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 18 एंबुलेंस हैं। इनमें शिफ्टों में कर्मचारी ड्यूटी देते हैं। बताया सह भी जा रहा है कि सरकार ने एंबुलेंस संचालन का टेंडर दूसरी कंपनी को दिया है।
इसके चलते कंपनी पुराने कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर दे रही है। 108 एंबुलेंस संचालक कंपनी के चंबा-कांगड़ा प्रभारी अभिषेक भंगालिया ने बताया कि जिन कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर दिए गए थे, उन्हें वापस ले लिया गया है। इसलिए कर्मचारियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

Ads