रिपब्लिक टीवी के वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज दबाने का प्रयास- उमेश शर्मा

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। महासू भाजपा ज़िला प्रवक्ता उमेश शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार एवं रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को भारतीय जनता पार्टी जिला महासु ने  मीडिया की स्वतंत्रता पर आघात करार दिया है और कहा कि इस गिरफ्तारी ने कांग्रेस की अधिनायकवाद नीति और आपातकाल की याद दिला दी है।

     भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, जिला अध्यक्ष अजय श्याम, कृषि एवं ग्रामीण बैंक की अध्यक्षा शशि बाला, जिला महामंत्री शशि भूषण श्याम, जिला प्रवक्ता उमेश शर्मा रोहड़ू मंडल अध्यक्ष बलदेव रानटा, चौपाल मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा, जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, रामपुर मंडल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर, और ठियोग मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप ने जारी  संयुक्त बयान में कहा है कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी राष्ट्रवादी पत्रकारिता को दबाने का महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना की सरकार का षड्यंत्र है जिसे लोकतांत्रिक दृष्टि से कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी से यह साबित हुआ है कि कांग्रेस की दमनकारी नीतियां कांग्रेस शासित प्रदेशों में साफ नजर आ रही है जो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के   पतन का कारण बनेगी।
 कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर यह गिरफ्तारी की गई है जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की आवाज को दबाने का प्रयास है भारतीय जनता पार्टी इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है और वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी को तुरंत रिहा करने की मांग करती है।