गढाली ओड़ीधार के लोगों ने किया विधायक मोहनलाल ब्राक्टा का भव्य स्वागत

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का ग्राम गढाली ओड़ीधार ग्राम पंचायत टोडसा के लोगों ने भव्य स्वागत किया। यहां के लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं से अवगत करवाया और विधायक ने समस्याएं को सूना व हर प्रकार की सहायता करने का आश्वासन भी दिया।

Ads

यह भी पढ़ेंः- जुब्बल के राथल में लगने वाला देवता साहिब गुडारू महाराज छुपाड़ी मेला कोविड-19 के चलते रद्

इस अवसर पर विधायक के साथ कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, उपाध्यक्ष जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शिवपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष कांग्रेस मंडल रोहडू राजिंदर ब्राक्टू, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कांग्रेस मंडल रोहडू विशवा देवी, महासचिव युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश राकेश नेगी, सचिव कांग्रेस मंडल रोहडू राजू नेगीए पंचयात बीडीसी सदस्य मेहर चन्द, सचिव कांग्रेस मंडल रोहडू निदोश मेहता, महासचिव अनुसूचित जाति लोकिंद्र सुनवान व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।