हिमाचल प्रदेश में अपने बिज़नेस का विस्तार करेगी ओयो होटल और होम्स

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में होटल और घरों की सबसे बड़ी श्रृंखला

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सोलन। ओयो होटल्स –होम्स, दुनिया की अग्रणी आतिथ्य श्रृंखला ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य में अपने पदचिह्न को मजबूत करने के लिए अपनी योजनाओं की घोषणा की है। 2022 तक ओयो का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश में अपने कमरों की संख्या को तीन गुना करना है। ओयो ने 2015 में राज्य में अपने काम को शुरू किया और तब से 3000 से अधिक अप्रत्यक्ष अवसरों का सृजन करते हुए 570 से अधिक होटल और 7500 कमरों को अपनी श्रृंखला को शामिल किया। कंपनी हाई क्वालिटी वाले अतिथियों को अच्छा अनुभव देने और अपने एसेट पार्टनर्स के लिए सफल व्यवसाय चलाने के अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध है। हालाँकि कोविड.19 ने ट्रेवल व हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को प्रभावित किया है  राज्य सरकार ने अपनी सीमा को खोलने और यात्रा प्रतिबंधों को आसान बनाने के हालिया कदम के साथ ओयो होटल्स – होम्स ने अपने सेनिटाइज्ड स्टेज़ कार्यक्रम के हिस्से के रूप में नए एसओपी को अपनाया है जिसमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। कंपनी राज्य में कैपेक्स, बुनियादी ढांचे और प्रतिभा की ओर निवेश जारी रखेगी।

Ads

हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  रितेश अग्रवाल संस्थापक और ग्रुप सीईओ ओयो होटल्स और होम्स के साथ हाल ही में हुई बैठक में चर्चा की गई कि कैसे कंपनी ने हिमाचल में महत्वपूर्ण आर्थिक अवसरों को सक्षम किया है और इसके बढ़ते नेटवर्क के माध्यम से अधिक रोजगार और उद्यमिता पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। ओयो आगे एक स्टार्टअप त्वरक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है जहां यह यात्रा और आतिथ्य व्यवसाय में राज्य के नये उद्यमियों को भागीदार बनाएगा।

ओयो होटल्स और होम्स के संस्थापक और ग्रुप सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा हिमाचल प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मार्किट है। हमने पहले ही राज्य में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से रोजगार पैदा किए हैं। जैसा कि हम आर्थिक और रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से हिमाचल में और अधिक निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह अधिक निवेशकों और संबद्ध उद्योगों को आकर्षित करेगा जो राज्य में अपने व्यवसायों को निवेश और स्थापित करने के इच्छुक होंगे। हिमाचल में 2022 तक ओयो के रूम की संख्या को तीन गुना करने के हमारे दृष्टिकोण के साथ हम राज्य में एक उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और युवाओं को उद्यमी और सफल व्यवसाय स्वामी बनने के लिए तत्पर हैं। वर्तमान में ओयो सक्रिय रूप से प्रॉपर्टी मालिकों के साथ लोकल टैलेंट पूल को खोजने का काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी सही से प्रशिक्षित हो सकें और विकास के अवसर बढ़ सकें । कंपनी ने भारत में ओयो ऐप पर सभी यात्रा.संबंधी सहायता के लिए वन.स्टॉप समाधान भी लॉन्च किया है। यह समर्पित अनुभाग उपयोगकर्ताओं को ई.पास, प्रवेश पंजीकरण की आवश्यकता, होटल बुक करते समय प्रतिबंधों की दृश्यता और संगरोध आवश्यकताओं सहित व्यापक राज्य.वार यात्रा दिशा निर्देशों तक पहुँच प्रदान करता है। ओयो ने वैश्विक उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी यूनिलीवर के साथ भी हाथ मिलाया जिससे ओयो की संपत्तियों में स्वच्छता के प्रयासों को और बढ़ाया जा सके।