अग्नि पीड़ित परिवार की मदद को राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन ने मदद को बढ़ाए हाथ

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
  आनी। अनी खंड की  मुहान पंचायत  के दूरदराज गांव  ठारवी में  बिगत दिनों एक रिहायशी मकान में अचानक आग भड़क गई थी, जिसमें प्रभावित परिवार का मकान सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। इस खबर सुनते ही राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन की पूरी टीम अग्नि पीड़ित परिवार से मिले और  अग्नि पीड़ित  श्याम दास  गोकुल राम और  शेर सिंह व उनके परिजनों से मिलकर इस घटना को लेकर  गहरा दुःख व सहानुभूति  जताई ।
 संगठन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।  इसी के चलते राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर  नील  नेगी  और क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद ठाकुर और यूनिट कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा रुचि ठाकुर प्रेमलता  की अगुवाई में संगठन के  सदस्य ने पीड़ित परिवार को  रजाई कंबल बर्तन और अन्य खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवाया । नील नेगी ने बताया कि  यह संगठन एक सामाजिक कल्याणी संस्था  है, जो समय समय पर लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा और अन्य सामाजिक पहलुओं से मदद करवाती है।
और  समाज मे हर बर्ग का सहयोग करती है। आनी आउटर सिराज के अनेक गाँव मे आगजनी की घटनाएं बढ़ रही है। हाल ही में आनी के ठारवी  गाँव मे तीन गरीब ग्रामीणों की जिंदगीभर की पूँजी पलभर में राख हो गई थी। गाँव के प्रभावित परिवारों को मदद देने के लिए सामाजिक संस्था आगे आई है। राष्ट्रीय मानव देखभाल संस्था की सदस्य मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि समाज मे कोई भी आपदा आने पर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है संस्था ने ठारवी गांव का दौरा किया और प्रभावित परिवारों  को गर्म बिस्तरे, रजाई, कम्बल,जरूरी सामान दिया गया राष्ट्रीय मानव देखभाल संस्था हर साल आगजनी आदि आपदा पर सहयोग करती आई है। इस मौके पर संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।
Ads