मॉन्डेलीज़ इंडिया ने लांच किया ‘क्लोज़र दिस राखी’ कैम्पेन

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला भारत के कुछ बेहद मशहूर स्नैकिंग ब्रांड के मेकर्स और बेकर्स मॉन्डेलीज़ इंडिया रक्षा बंधन के त्योहार में खुशियों की किरण बिखेरने के लिए कैडबरी सेलिब्रेशन्स और उनके सबसे नए कैम्पेन क्लोज़र दिस राखी के लॉन्च के साथ एक बार फिर वापस आ गए हैं  कंपनी एक्सक्लूज़िव चॉकलेट गिफ्ट बॉक्स के ईकॉमर्स के ज़रिए त्योहार में और भी चमक लाएगी। ई.कॉमर्स की मदद से न सिर्फ भौगोलिक सीमाएँ मिटेंगी बल्कि भाई बहनों को मज़बूती से करीब भी लाया जा सकेगा। 

Ads

मॉन्डेलीज़ इंडिया के मार्केटिंग (चॉकलेट्स) डायरेक्टर अनिल विश्वनाथन ने सबसे नए राखी कैम्पेन पर कहा, कैडबरी सेलिब्रेशन्स द्वारा उपहार देने की खुशी को पुनपरिभाषित करने के साथ पिछले कई सालों से मॉन्डेलीज़ इंडिया देश में त्योहारों का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इस साल भी चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद हम भारत को उनके दोस्तों और परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करना जारी रखेंगे। खुशियाँ बिखेरने पर ध्यान केंद्रित करते हुए और कुछ अच्छा हो जाए, कुछ मीठा हो जाए, की सोच को जारी रखते हुए नए कैम्पेन क्लोज़र दिस राखी का उद्देश्य सकारात्मकता को आगे बढ़ाते हुए लोगों को उनके प्रियजनों के साथ रिश्ते को मज़बूत करने और हर मीठे लम्हों का आनंद लेने की याद दिलाना है। भाई बहनों के बीच का रिश्ता बेहद खास होता है और हर साल की तरह इस साल भी हमारा उद्देश्य इस रक्षा बंधन पर दिलों में वही खुशी देना है और एक भाई और एक बहन के खुशनुमा रिश्ते को मज़बूत करना है।

नई टीवीसी बेहद खूबसूरती से एक भाई और बहन के आनंददायक चुलबुले रिश्ते को दर्शाता है जहाँ बहन उसके भाई को राखी बाँध रही है जबकि वो इस बारे में सोच रही है कि पिछले 3 महिनों के लॉकडाउन में वीडियो कॉल्स के ज़रिए विस्तारित परिवार से जुड़कर वह सभी का फेवरेट भाई बन गया है। बाद में जब बहन उससे उसकी फेवरेट बहन के बारे में पूछती है तो सवाल देने के बजाय वह उसे कैडबरी डेयरी मिल्क का एक टुकड़ा देकर उसका अभिनंदन करता है जिसका मतलब यह है कि वही उसकी फेवरेट है। उन दोनों की हँसी और कैडबरी सेलिब्रेशन्स के बॉक्स का मज़ा लेते हुएटीवीसी खत्म होता है और लोगों को इस राखी के मौके पर क्लोज़र दिस राखी का संदेश देते हुए कुछ अच्छा हो जाए, कुछ मीठा हो जाए, का भाव प्रदर्शित करता है।

मॉन्डेलीज़ इंडिया में ईकॉमर्स की प्रमुख गरिमा दीक्षित ने कहा, त्योहारों के मौसम और इस समय की जरूरत के हिसाब से हम हमारी ई.कॉमर्स की रणनीति को फिर से नया रूप दे रहे हैं और इसके लिए विभिन्न चैनलों के साथ भागीदारी और सहयोग में निवेश कर रहे हैं ताकि इस नए नॉर्मल के दौरान त्योहार की भावना और उत्साह को जारी रखा जा सके। हमारे रिटेलर्स और ग्राहकों तक सबसे तेज़ और सुरक्षित तरीके से पहुँचने के लिए हम रणनीतिक गठबंधन से लेकर हमारी कैडबरी जॉय डिलीवरी वेबसाइट तक हमारे सर्किट को संगठित कर रहे हैं। इसके पीछे आइडिया यही है कि जैसे मौजूदा परिस्थिति से बेफ्रिक और निर्भीक रहते हुए हम ग्राहकों की बदलती मांग को पूरा करना जारी रखें।