राज्यपाल ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर जताया शोक

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा शोक जताया है। दत्तात्रेय ने कहा कि दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे केशुभाई पटेल ने  समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए जो सेवाएं दीं उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने किसानों के लिए कई आन्दोलन चलाए और  गुजरात राज्य की बेहतरी के लिए मूल्यवान सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि केशुभाई पटेल एक दूरदर्शी नेता थे, जिनका सभी सम्मान करते थे।

     राज्यपाल ने केशुभाई पटेल के शोकग्रस्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।