पूर्व में मंत्री रही भाजपा की दिग्गज नेत्री श्यामा शर्मा की रिपोर्ट मौत के बाद आई पाजिटिव, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक 

भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व में मंत्री रही श्यााम शर्मा की फाइल फोटो
भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व में मंत्री रही श्यााम शर्मा की फाइल फोटो

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

Ads

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार में मंत्री रहीं श्यामा शर्मा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। पूर्व मंत्री कुछ समय से अस्वस्थ थीं। श्यामा के अचानक ज्यादा बीमार होने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आज सुबह ही उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उन्हें लंग्स में इंफेक्शन हो गया था और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। इससे पहले मेडिकल कॉलेज नाहन में सुबह सैंपल लेने के बाद चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, जहां रास्उते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।  सीएमओ केके पराशर ने पुष्टि की है। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 

श्यामा का जन्म 1948 में नाहन विधानसभा के गांव सरोगा टिक्कर में हुआ था। वे तीन बार 1977,1982 व 1990 में विधायक, एक बार राज्य मंत्री और एक बार राज्य प्लानिंग बोर्ड की चेयरमैन भी रहीं। साल 1977 में श्यामा शर्मा पहली बार विधायक चुनी गईं थी। इसी सरकार में वह पंचायती राज, खाद्य एवं आपूर्ति तथा विधि मंत्री रहीं। एमरजेंसी के दौरान वह जेल में भी रहीं।

आपातकाल के दौरान श्यामा शर्मा जेल में भी रही हैं। सिरमौर में भाजपा को विशेष पहचान दिलाने और संगठन के लिए उन्होंने बड़े कार्य किए। पहली बार 1977 में नाहन विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की थी। इसी समय वे सरकरा में बतौर काबिना मंत्री भी शामिल हुई। देहरादून के डीएवी कॉलेज से उन्होंने एलएलबी की डिग्री ली थी। राजनीतिज्ञ के साथ-साथ वह एक कुशल अधिवक्ता भी रही हैं।

 श्यामा शर्मा के निधन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नाहन से विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता डा. राजीव बिंदल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।