वन मण्डल आनी इस वर्ष रोपेगा 250 हेक्टेयर भूमि पर दो लाख पौधे

आनी को हराभरा करने की मुहिम शुरू, अगस्त तक छिड़ेगा अभियान

0
215

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के अंतर्गत खाली पड़ी वन भूमि को हराभरा करने के लिए वन विभाग ने सरकार के दिशा निर्देशो से मुहिम छेड़ दी है। वन मण्डल आनी ने  इस अभियान को सफल बनाने के लिए अगस्त के अंत तक विभिन्न प्रजाति के लगभग 2 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है।वन मण्डलाधिकारी आनी स्थित लुहरी चंद्रभूषण शर्मा ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि वन, प्रकृति की अमूल्य धरोहर है।जो हमें स्वच्छ जलवायु और स्वच्छ बातावरण प्रदान करते हैं।जबकि ये मनुष्य की कई जरूरतों को  भी पूरा करते हैं,ऐसे में  वनों का संरक्षण व इनका वचाव तथा इनकी बढ़ोतरी अति आवश्यक है।
यह भी पढ़ेंः- बेरोजगार डीएलएड डिप्लोमा धारी शिक्षकों ने किया 3840 प्राथमिक विद्यालय शुरू करने व इनमे प्री-प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति का स्वागत
डीएफओ चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि आनी वन मण्डल द्वारा इस वर्ष अगस्त के अंत तक करीब 250 हेक्टेयर क्षेत्र की खाली वन भूमि पर जलवायु के अनुसार देवदार, चीड़ व अन्य चौड़ी पत्ती वाले प्रजाति के लगभग 2 लाख पौधे रोपित किये जाएंगे।उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय कर्मचारियों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों, युवक मंडलों व महिला मंडलों का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौधरोपण अभियान में कोरोना 19 महामारी के चलते आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी व मास्क आदि का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा, जिसके लिए विभाग द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।वनमण्डलाधिकारी चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा  हालांकि ,वर्षा बाले क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया गया है,मगर निचले व कम वर्षा वाले क्षेत्र में यह अभियान वनमहोत्सव के बाद छेड़ा जाएगा।उन्होंने लोगों से वनों को आग से बचाने और छोटे पेड़ों को बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए वन विभाग का सहयोग करने की भी अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here