भीषण अग्निकांडः कल्पा के पुरबनी गांव में जले कई काष्ठकुणी शैली के मकान, लाखों की संपत्ति जलकर राख

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर की कल्पा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव पुरबनी में अचानक भीषण आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए है। यह आग दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी है जिससे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर अभी भी काबू नहीं पाया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रशासन के अधिकारी आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। लकड़ी के बने काष्ठकुणी शैली के मकान धू-धूकर जल गए।

Ads

पुरबनी गांव के सत्यजीत नेगी ने बताया कि आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के पुश्तैनी मकानों आग लग गईए जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। गांव के लोग भी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
उपमंडल दंडाधिकारी कल्पा मेजर डॉण् अवनेंद्र ने आग लगने की पुष्टि की है।