हड़कंप: मशोबरा कोविड केयर सेंटर से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज पंहुचा जम्मू, ढली छाने में मामला दर्ज

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 शिमला। राजधानी शिमला से एक कोरोना संक्रमित मरीज के भागे जाने की सूचना से आसपास के इलाकों में हड़कंप है। मिली जानकारी के अनुसार मशोबरा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है। इससे प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रहे है। जम्मू का रहने वाला यह सेब का लादानी है। 17 जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सेब सीजन में यह व्यक्ति जम्मू से काम करने के लिाए आया था। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक जिला शिमला ओमापति जम्वाल ने की है।

यह भी पढ़ें: स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग अब अभिभावकों से लेगा सुझाव, स्कूल खूलने चाहिए या नहीं

मामले की अधिक जानकारी दजेते हुए एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि एक कोरना संक्रमित व्यक्ति 14 जुलाई से मशोबरा कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन था। रविवार दो अगस्त को यह व्यक्ति नौ से साढ़े दस के बीच में सुरक्षा कर्मियों को धत्ता बताता हुआ सेंटर से फरार हो गया और तीन अग्सत की सुबह सात बजे जम्मू पंहुच गया है। जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों के इस बारे में सूचित कर दिया गया है और पुलि थाना ढली में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक संक्रमित मरीज के इस तरह से भाग जाने से हड़कंप का माहौल है। शिमला से जम्मू जाते समय वो कितने लोगों के संपर्क में आया और कितनों को संक्रमित कर गया, ये तो अब बाद में पता चल सकेगा। फिलहाल एक संक्रमित मरीज के इस तरह से फरार हो राज्य की सीमा लांघ दूसरा राज्य में बिवा रोक-टोक सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान तो लगाता ही है साथ ही ऐसी लचर व्यवस्था के मद्देनजर पहले सेंटर में लगे सुरक्षा कर्मियों पर भी केस दर्ज किया जाना बनता है।