भाजपा आईटी सह प्रभारी सुरेश डमाल ने किया कांग्रेस की ओर से विधायक बलवीर सिंह वर्मा पर अशोभनीय टिप्पणी का विरोध

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के उपमंडल चौपाल के भारतीय जनता पार्टी मंडल चौपाल के आईटी सह प्रभारी सुरेश कुमार डमाल ने कहा कि अभी हाल ही में कांग्रेस चौपाल के नवनियुक्त कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष ने निर्वाचन क्षेत्र चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा पर अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्होनें कहा कि इस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग न भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता करते है और न भारतीय जनता पार्टी किसी अन्य विरोधी दल।

Ads

यह भी पढ़ेंः- प्रेस क्लब शिमला ने की चंबा में पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा

कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष द्वारा पत्रकार वार्ता में इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना युवा अध्यक्ष का बिगड़ा हुआ मानसिक संतुलन, संस्कार रहित युवा अध्यक्षए बददिमागए और सरफिरेए उच्च रक्त चाप पीड़ित बीमार व्यक्तिए की ओर इशारा करता है।
सुरेश कुमार डमाल ने कहा कि कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष की मानसिक स्थिति को देखकर यही लगता हैं कि उनके शब्दों में कोई रोक नहीं हैं। उन्होनें कहा कि विधायक को किसी सड़क छाप, मानसिक संतुलन खोये हुए वियक्ति के समक्ष अपने विकास कार्यों की रिपोर्ट अथवा सफाई देने की जरूरत नही है उन्हें इतना पता होना चाहिए कि चौपाल की जनता ने विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष की पार्टी के पूर्व तेज़ए तर्रारए निट्ठले विधायक को दो बार हराकर लोकप्रियता का मुकाम हासिल किया है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस युवा मोर्चा अमर्यादित अध्यक्ष यह भूल गए है कि जिस क्षेत्र से वह स्वयं और उसके नेता पूर्व निट्ठले विधायक संबंधित है उनके गांव की सड़के बलवीर सिंह वर्मा के कार्यकाल में ही बनकर तैयार हुई है और जनता को समर्पित की गई है।
मोर्चे के मानसिकता खोये पदाधिकारी को सुरेश डमाल ने चेताते हुए कहा हैं कि विधायक पर जो कांग्रेस टिप्पणी कर रही हैं वही विधायक क्षेत्र के विकास के लिए दो बार लोकतांत्रिक तथा संविधान के अनुसार चुनकर आये है।
उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधायक अथवा नेता पर इस तरह की अभद्र टिप्पणीए भाषा का प्रयोग बिल्कुल भी बर्दाशत नही करेगी। कांग्रेस पार्टी उसके पदाधिकारी अथवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जिस भी भाषा अथवा कार्यशैली में बात करेगी तो भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की शैली अथवा भाषा में ही जवाब दिया जाएगा।
उन्होनें कहा कि भाजपा एक संस्कारिक, मर्यादित, सभ्य,उच्च आदर्शों मूल्यों वाले कार्यकर्ताओ की पार्टी है, लेकिन कांग्रेस के पास संस्कारिक, मर्यादित, सभ्य कार्यकर्ताओ का बहुत अभाव व कमी है।