भाजयूमो आनी हर बूथ पर जोड़ेगा बीस यूथ, चार जिला परिषद् वार्ड में प्रभारी नियुक्त

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

आनी।भारतीय जनता युवा मोर्चा आनी मण्डल की योजना बैठक विश्राम गृह आनी में हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। बैठक में विशेष रूप से युवा मोर्चा के  प्रदेश प्रवक्ता व जिला कुल्लू प्रभारी विजय गुप्ता  और भाजयुमो प्रदेश सह प्रवक्ता  वेद ठाकुर उपस्थित रहे।

बैठक मे वन बूथ 20 यूथ अभियान  के बारे में चर्चा की गई, जो कि 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पूरे प्रदेशभर में चलेगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 4 जिला परिषद वार्ड में प्रभारी नियुक्त किये गए। जिसमें कुंगश वार्ड में वेद ठाकुर , बुच्छैर वार्ड में भूपेंद्र भूपी ,अरसू में धर्म पाल नेगी , व पोषणा वार्ड में मान सिंह मोनू  को प्रभारी नियुक्त किया गया।इसके अलावा सभी ग्राम केन्द्रों  में प्रभारी नियुक्त किये गए और सभी बूथ पर बूथ प्रमुख की नियुक्तियां की गई। 
बैठक में उपाध्यक्ष गोल्डी चौहान, ओम प्रकाश, सचिव कुक्कू आर्यन, पुनित शर्मा, अमर ठाकुर, परमार सिंह, लोकेश परमार, आई टी आशीष शर्मा मान सिंह मोनू, जितेन्द्र चौहान, आत्म राम, जगदीश ठाकुर, राज केवला, प्रदीप सोनी, राजेश कायथ, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।