बहुजन समाज पार्टी पूरे हिमाचल में लड़ेगी पंचायत चुनाव

बोले….. प्रदेश में जातिवाद बढ़ने से महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। बहुजन समाजवादी पार्टी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार से आहवान किया कि वह आने वाले पंचायत चुनाव में हिंसा ले रहे है। प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह आज़ाद ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता को लूट रही है। इस पार्टी को हटाना देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ेंः- जानिए आज की कैबिनेट में क्या लिए गए अहम फैसले

उन्होनें कहा कि कोरोना काल मे भी प्रदेश सरकार ने गरीब लोगों के साथ भेदभाव किया है। लॉकडाउन के दौरान भी भाजपा सरकार ने बड़े बड़े उद्योगपतियों के कर्जा माफ किया लेकिन जो प्रवासी मजदूर अपने घर तक नही लौट पाए। पार्टी सदस्यों ने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने से प्रदेश भर में जहां जातिवाद बढ़ा वही महिलाओं के साथ भी अत्याचार हो रहे है। वही गरीबो की मदद के लिए कोई भी काम नही हुए है। नारायण सिंह आज़ाद ने कहा कि भाजपा पार्टी को हटाना प्रदेश के अलावा देश के विकास के लिए अनिवार्य है।