जिला चंबा में एलईडी स्क्रीनों पर देखा गया प्रधानमंत्री की ओर से अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

चंबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण को चंबा जिला में एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से देखा गया। दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित इस पूरे कार्यक्रम को जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई एलइडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने देखा।

Ads

चंबा जिला मुख्यालय पर भी बचत भवन में स्थापित एलइडी स्क्रीन पर अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिसू और सोलंग वैली में संबोधित जनसभाओं को भी लोगों ने देखा। इस मौके पर चंबा के विधायक पवन नैयर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद पवन नैयर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के इस अटल सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करके दिखाया है। इस टनल के बन जाने से ना केवल लाहौल से आने और जाने वालों को आवागमन का एक सुगम और कम समय लगने वाला साधन दे दिया है बल्कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सामरिक दृष्टि से भी यह टनल अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में चंबा के एसडीएम शिवम प्रताप सिंह के अलावा जिला भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  जसवीर नागपाल  जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता ठाकुर,  मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, महाराज कृष्ण बड़याल, सीमा कश्यप, धीरज बड़याल धनो देवी और नगर परिषद के अन्य पार्षद व गणमान्य लोग मौजूद रहे।