आनी: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा मंडल ने मरीजों को बांटे फल, गरीब बस्तियों में की सफाई

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा मंडल ने मरीजों को बांटे फल
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा मंडल ने मरीजों को बांटे फल
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
आनी। उपमण्डल मुख्यालय आनी में गुरुवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर भाजपा मंडल आनी ने मण्डल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आनी नागरिक चिकित्सालय  और निरमण्ड अस्पताल में  दाखिल मरीजों को फल बांटे और उनका कुशलक्षेम पूछकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान गरीब बस्तियों में जाकर ,वहां साफ सफाई की और गरीबों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा जा रही, विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर भाजपा मंडल ने आनी में एक बैठक भी आयोजित की, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कुशल व प्रगतिशील नेतृत्व में देश विकाज़ के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है और भारत का समूचे विश्व में विजय पताका लहरा रहा है। इस मौके  पर  भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नू ठाकुर, महामन्त्री शेरसिंह व विस्तारक शशि भूषण श्याम के अलावा मण्डल उपाध्यक्ष विद्यासागर,सचिव दुष्यंत परमार,राजेन्द्र कुमार,मण्डल सदस्य गोयला आजाद,ममता चौहान, बीडीसी उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष टीडी शाह,ग्रांम केंद्र अध्यक्ष तिलकराज शर्मा, खेम चन्द,बर चन्द,जगदीश शर्मा,श्याम सिंह,नारायण दास,,डोला राम शर्मा,चमन शर्मा, तथा इंद्र पाल सहित अन्य कई सदस्य  मौजूद रहे।
Ads