आनी पुलिस ने राजा रघुवीर सिंह मैदान में उगे भांग के पौधों को नष्ट करने का चलाया अभियान

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। आनी पुलिस ने आनी  बाजार में बखनाओं पंचायत के अंतर्गत स्थित राजा रघुवीर सिंह मैदान में प्राकृतिक तौर पर उगे भांग के पौधों को नष्ट करने का अभियान छेड़ा। पुलिस ने यह अभियान एएसआई अनूप नेगी की अगुवाई में छेड़ा,जिसमें पुलिस व होम गार्ड के जवानों के अलावा युवक मण्डल के सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने इस दौरान राजा रघुवीर सिंह मैदान में प्राकृतिक तौर पर उगे भांग के लगभग 1500 पौधों को नष्ट किया।

Ads

यह भी पढ़ेंः-  सोलन की 22 वर्षीय मुस्कान जिंदल बनी आईएएस अधिकारी, देशभर में हासिल किया 87वां रैंक

एएसआई अनूप नेगी ने बताया कि भांग की अवैध खेती को नष्ट करने को लेकर आनी पुलिस ने अभियान छेड़ा है और अगर किसी की निजी भूमि में भांग या अफीम की अवैध फसल पाई जाती है तो मामले दर्ज कर दिए जाएंगे।उन्होंने सभी से अपील की है को वे अपने अपने खेतों, बागीचों से भांग या अफीम की फसल को खुद नष्ट कर दें।इस मौके पर एएसआई अनूप नेगी के साथ एसएसआई शोभा राम,गुड्डू राम,गृह रक्षक नारायण दास शर्मा व शक्ति केंद्र आनी के अध्यक्ष तिलकराज शर्मा सहित अन्य कई पुलिस कर्मी व युवक मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।