सेब सीजन को लेकर  सरकार व मुख्यमंत्री के सभी दावे खोखले साबित हो रहे: मोहन लाल ब्राक्टा 

विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ROHRU
रोहड़ू के विधायक मोहनलाल ब्राक्टा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
रोहड़ू। स्थानीय विधायक  मोहन लाल  ब्राक्टा ने  सरकार और हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के सेब सीजन की  तैयारियों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि हिमाचल सरकार अपने खर्चे पर  बाहरी राज्य व नेपाल  से सेब सीजन के लिए मजदूर लाएंगे, जो की  सारी झूठी साबित हो रही है। उल्टे बागवानों को अपने खर्चे पर मंहगा गाड़ी किराया देकर  मजदूरों को लाना पड़ रहा  है। एक तरह पहले ही  सेब के बगीचे बेमौसमी बारिश वह बगीचों में रोगों की वजह से बागवान परेशान है। दूसरी तरफ  सरकार बागवानी विभाग में लोगो को सेब की दवाइयां उपलब्ध करवाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। लोगों को  मजबूरी में बाजार से मंहगे दामों पर  दवाईयां खरीदनी पड़ रही है।
जहां निचले व मध्यम इलाके ने सेब सीजन शुरू हो गया है लेकिन अभी तक एचपीएसमी व हिम फेड के अधिकतर सेब एकत्रीकरण केंद्र नही खुले है ।जबकि 15 जुलाई तक सारे  सेब  एकत्रीकरण केंद्र  खुल जाते थे। सेब एकत्रीकरण केंद्र न खुलने से  बागवानों को भारी परेशानियों  का सामना करना पड़ रहा है। ।सेब का समर्थन मूल्य 50 पैसे बढ़ना बागवानों  से  साथ धोखा है और बागवान अपने    आप को ठगा सा  महसूस कर  रहा है । वर्तमान प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है मंहगाई आसमान छूने लगी है।
Ads